
1 Course Intro
6 mins 8 secs

नमस्कार दोस्तों, यह मेरे जीवन का पहला कोर्स है, और मैं इसमें कोई कमी नहीं रखना चाहता था। इसलिए इस कोर्स को बनाते समय मैंने अपना काफी समय दिया है और उन सभी चीजों को खरीदा है, जिसकी मदद लेकर मैं आपको सबसे आसान तरीके से पीएलसी के बारे में सिखा सकूं।
अब जब यह कोर्स पूरा बन गया है। तो मुझे लगता है, कि मेरी पूरी मेहनत का रिजल्ट काफी सही रहा है।
अगर आपको अभी तक पीएलसी के बारे में जरा भी नॉलेज नहीं है, तो भी मैं आपको वादा करता हूं कि जब आप इस कोर्स को पूरा कर लेंगे, तो आपके अंदर भी पीएलसी को लेकर काफी अच्छा कॉन्फिडेंस बिल्ड हो चुका होगा।
क्योंकि इस पीएलसी के कोर्स को मैंने एक प्रैक्टिकल इंडस्ट्री में काम कर रहे इलेक्ट्रिशियन के लेवल पर सोचकर बनाया है, ताकि किसी भी स्टूडेंट को पीएलसी सीखने में कोई दिक्कत नही हो।







